WhatsApp Image 2026-01-02 at 5.07.40 PM

राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के अंतर्गत जनपद इटावा में पोस्टमार्टम हाउस प्रांगण में बैठने हेतु बरामदा एवं चबूतरा जनता को समर्पित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां आने वाले गमगीन परिवार हर मौसम में खुले में बैठते थे जिससे काफी परेशानी होती थी। हमारा प्रयास है कि आमजन की परेशानियों में उनके साथ सेवाभाव से समर्पित रहना व हर समय उपलब्ध रहना।
कार्यक्रम में सपा जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता, श्रीमती संगीता राजपूत, सतेंद्र प्रधान, गोविंद गौतम, पंकज दोहरे, कन्हैया, कुलदीप जाटव, आदि शामिल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *