
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से 72825 में कंटेंप्ट में आए अभ्यर्थियों की लिस्ट बनवाई थी जिसमें 14851 अभ्यर्थियों के नियुक्ति के संबंध में सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा था जवाब में सरकार ने कहा कि उसने समय समय पर कोर्ट के आदेश का पालन किया है इसलिए कंटेंप्ट को खारिज किया जाए। सरकार की तरफ से दाखिल जवाब से कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए चीफ सेक्रेटरी को अगले सप्ताह मंगलवार को तलब किया है और बचे अभ्यर्थियों के लिए गूगल फॉर्म जारी करने को कहा है जिससे जो लोग रह गए हैं वो भी कोर्ट में उपस्थित हो सकें।
उक्त जानकारी बीएड संगठन इटावा के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने देते हुए बताया कि कोर्ट ने अब अगली तारीख 17 फरवरी दिन मंगलवार निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी कोर्ट की सुनवाई से खुश हैं और उन्होंने यह जानकारी अपने साथियों को कंपनी गार्डन में बैठक कर दी।
इस अवसर पर आलोक, राशिद, मोहम्मद इरफान, भगवान सिंह, ब्रज किशोर, पुनीत यादव, गौरी यादव, नितिन आनंद, पवन अग्निहोत्री, रीता, ऊषा मौर्य, अमित प्रताप इत्यादि उपस्थिति रहे।






