September 12, 2026

इटावा (राष्ट्र पटल संवाद)। इटावा महोत्सव पंडाल में आगामी 29 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से घर की लक्ष्मी हैं बेटियां कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में विविध वेश- भूषा, पोस्टर, अल्पना, मेंहदी, नृत्य व एकल नृत्य होंगे।
संयोजक डॉ. ज्योति वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में प्राथमिक वर्ग की कक्षा एक से पांच तक विविध वेश- भूषा का प्रदर्शन।कनिष्ठ वर्ग कक्षा छह से आठ तक की स्लोगन सहित पोस्टर बनाओ। मध्यम वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक भारतीय सामाजिक समस्याओं विषय पर आधारित होगी।
मध्यम वर्ग कक्षा नौ से 12 तक अल्पना बनाओ। कनिष्ठ वर्ग कक्षा छह से आठ तक व मध्यम वर्ग कक्षा नौ से 12 तक समूह नृत्य नाटिका होगी। मध्यम वर्ग कक्षा नौ से 12 तक मेंहदी लगाओ तथा वरिष्ठ वर्ग स्नातक व परास्नातक एकल नृत्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *