WhatsApp Image 2026-01-03 at 4.28.50 PM

इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में आयोजित हुई प्रतियोगिता

राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बालक एवं बालिका का आयोजन दिनाँक 2 जनवरी एवं 3 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में किया गया। प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालयों के अधिकतम 19 वर्षीय बालक बालिका वर्ग के लगभग 150 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।उद्घाटन प्रतियोगिता संयोजक गौरव पाठक ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया। जिसमें 100 मीटर 14 वर्ष से कम बालक वर्ग में आर्यन सेंट मेरी प्रथम रुद्रप्रताप सेंट मेरी द्वितीय तेजस संस्कृति विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बालिका वर्ग में अर्पिता यूपीएस जैनपुर नागर जसवंतनगर ने प्रथम संजू धनुआ द्वितीय दिव्या संस्कृति विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक वर्ग में मनीष बाबू धनुआ प्रथम रुद्रप्रताप सेंट मेरी द्वितीय जानसल डीके स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अर्पिता यूपीएस जैनपुर नागर ने प्रथम संजू धनुआ ने द्वितीय व श्रष्टि संस्कृति विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

19 वर्ष से कम बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में सत्यपाल जनसहयोगी कालेज ने प्रथम डॉनसल धनुआ ने द्वितीय पीयूष एसएवी भरथना तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कामनी जीजीआईसी इटावा प्रथम साक्षी मुलायम सिंह कॉलेज द्वितीय मुस्कान चौधरी सुघर सिंह तृतीय रही। 200 मीटर बालक वर्ग में सत्यपाल जनसहयोगी कॉलेज भरथना प्रथम अभिनव यादव अर्चना मेमोरियल द्वितीय रितिक ब्लूवर्ड कॉलेज तृतीय रहे। मुस्कान जीजीआईसी प्रथम शिल्पी चौधरी सुघर सिंह द्वितीय मुस्कान चौधरी सुघर सिंह तृतीय रही। 400 मीटर बालक वर्ग में रितिक ब्लूवर्ड प्रथम बालिका वर्ग में मुस्कान जीजीआईसी प्रथम रही। 800 मीटर बालक वर्ग में अनिकेत केके इंटर कालेज प्रथम स्वार्थी धनुआ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर बालक वर्ग में मोहित आरडी पब्लिक स्कूल ने प्रथम बालिका वर्ग में सुरभि मुलायम सिंह इंटर कालेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया बालक वर्ग लम्बी कूद में सुमित धनुआ प्रथम रहे। बालिका वर्ग लम्बी कूद में में स्वार्थी धनुआ प्रथम शिल्पी धनुआ द्वितीय दिव्या संस्कृति विद्यालय तृतीय रही। गोला फेंक में डान्सल धनुआ व तृप्ति धनुआ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया चक्का फेंक में उमेश कुमार सेंट मेरी प्रथम तृप्ति धनुआ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरिशंकर चतुर्वेदी एवं ब्यूरो चीफ स्वत्रंत भारत माधवेन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से सभी बच्चों को पुरस्कृत क़िया। प्रतियोगिता संचालन में अजयपाल यादव राजेश जादौन अवधेश राठौर योगेंद्र चौधरी इंद्रजीत सिंह अमित कुमार वेद प्रकाश नृपेंद्र चतुर्वेदी सौरभ पाठक प्रदीप यादव सत्यनारायण प्रसाद ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *