
एम0ए0 खान
रायबरेली ( राष्ट्र पटल)। वारंटियों के खिलाफ रायबरेली पुलिस ने बड़ा अभियान चलाकर जिले भर से 51 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है। जिनके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हो रखा था। कोर्ट में हाजिर न होने पर पुलिस को इन सभी की तलाश थी। आईजी रेंज लखनऊ के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना क्षेत्र में एक बड़ा अभियान चलाकर इन सभी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
जानकारी के अनुसार सबसे बड़ी गिरफ्तारी लालगंज कोतवाली पुलिस की तरफ से की गई है। उसके बाद सेकंड पर बछरावां और थर्ड नंबर पर सरेनी पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जारी बयान में लालगंज में 11, बछरावां में 6, सरेनी में 5, ऊंचाहार सलोन में 4, डलमऊ में 3, कोतवाली नगर, मिल एरिया, हरचन्दपुर, खीरों, गुरुबक्शगंज, डीह में 2 और गदागंज, भदोखर, महराजगंज, चन्दापुर ने एक-एक वारंटी की गिरफ्तारी की है। इन सभी को न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया है।
इस तरह रायबरेली पुलिस की यह कार्रवाई जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पुलिस का मानना है कि इससे न सिर्फ अदालतों की कार्यवाही में बाधा डालने वालों पर शिकंजा कसेगा, बल्कि कानून के प्रति अनुशासन भी सुनिश्चित होगा।






