
राष्ट्र पटल
इटावा। लखनऊ में आयोजित बेसिक टीचर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इटावा ने अमरोहा को हराकर विजेता ट्रॉफी प्राप्त की । पहले खेलते हुए इटावा ने निर्धारित बीस ओवर में 150 रन बनाये । जिसमें सौरभ अवतार ने शानदार 64 रन और गौरव पाठक ने नाबाद 36 रन बनाये ।जवाब में अमरोहा की टीम 19.3 ओवर में 145 रन बना कर ऑल आउट हो गई । जिसमें गौरव पाठक और अमन भदौरिया ने तीन तीन विकेट लिए । मैच में गौरव पाठक को मैं ऑफ़ द मैच चुना गया । टूर्नामेंट में प्रदेश की कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया था । इटावा की टीम ने पहली बार उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है। टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जी एवम सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व ब्लाक व्यायाम शिक्षकों व खेल प्रेमियों ने टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी हैं ।






