September 12, 2026
WhatsApp Image 2026-01-14 at 3.46.49 PM

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। उत्तराखंड के पीराने कलीयर रूड़की हरिद्वार स्थित शेफील्ड स्कूल में आयोजित पंचम अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह में उर्दू मोहल्ला इटावा निवासी शिक्षक डा. शमसुद्दीन सईदी शम्स क़ो राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों सराहनीय, उल्लेखनीय नवाचार कार्यों तथा सतत योगदान के लिए शिक्षा श्री 2026 के सम्मान से नवाज़ा गया।
इस आयोजन मे देश के विभिन्न राज्यों से आये शिक्षा विदों, कुलपतियों, शिक्षा शास्त्रियों तथा शिक्षा विशेषज्ञयो ने भाग लिया तथा शिक्षा के भविष्य, तकनीक की भूमिका और शिक्षक दायेत्वों पर गहन विमर्श किया गया श्री सईदी की इस महान उपलवधि पर क्षेत्र के अनेकों शिक्षक शिक्षिकाओं सहित उनके शुभ चिंतको ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। यह सम्मान पाकर श्री सईदी साहब अपने आप मे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इससे पूर्व भी डा. शमसुद्दीन सईदी शम्स नेपाल सहित देश विदेश से अनेकों अवार्ड प्राप्त कर इटावा का नाम रोशन कर चुके हैं इसके लिए शिक्षा जगत उन पर गर्व करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *