WhatsApp Image 2026-01-21 at 3.38.37 PM

अरविन्द चित्तौड़िया
मथुरा (राष्ट्र पटल)। जानकी बाई गर्ल्स इंटर कॉलेज मथुरा के पीड़ित कर्मचारियों का अनशन बुधवार को काली पट्टी बांध कर जारी रहा वही दूसरी ओर जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा तीसरे दिन भी कार्यालय पर नहीं आए।
जानकी बाई गर्ल्स इंटर कॉलेज मथुरा के मैनेजमेंट से पीड़ित कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन अनशन बुधवार को अपनी घोषणा के अनुसार काली पट्टी बांध कर जारी रहा अनशन पर लंबे समय से बैठे एक अनशनकारी अक्षय भारद्वाज वरिष्ठ सहायक का स्वास्थ्य बिगड़ा गया। उनका किसी भी अधिकारी ने उपचार कराना उचित नहीं समझा जिस कारण अनिश्चितकालीन अनशन बैठे अन्य लोगों में जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा की शैली को लेकर आक्रोश उत्पन्न हो गया।
बताते चले की अक्षय भारद्वाज और सुधा देवी सेविका को काफी लंबे समय से मैनेजमेंट उपस्थिति पंजिका पर उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे है अक्षय भारद्वाज का एक वर्ष से उनका वेतन, इंक्रीमेंट बोनस रोक रखा है जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा के लिखित आदेश के बिना किसी का वेतन आदि नहीं रोका जा सकता हैं। जांच का विषय है कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आखिर वह कौन है जो जिला विद्यालय निरीक्षक को बदनाम करना चाहते हैं किसके इशारे पर पीड़ित कर्मचारियों का वेतन रोका जा रहा है बुधवार को अनशन स्थल पर मदन लाल, अनुराग भटनागर, सत्यभान सिंह, नरेश शर्मा, निहाल सिंह, मोहन सिंह आदि ने पहुंच कर मनोबल बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *