September 12, 2026
WhatsApp Image 2026-01-27 at 6.51.45 PM

राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। शहर के कटरा शहाब खां स्थित मदरसा वारसिया तालीमुल कुरआन के प्रबंधक व मस्जिद पंजाबियान के पेश इमाम मौलाना ज़ाहिद रज़ा कादरी ने बताया कि मदरसे के छात्र हाफिज़ अब्दुल सुभान,हाफिज़ मोहम्मद अयाज़ व हाफिज़ मुशाहिद रज़ा के कुरआन पाक हिफ्ज़ करने पर मुख्य अतिथि मौलाना खलीलुल्ला निज़ामी मिस्बाही शेखुल हदीस जामिया समदिया फफूंद शरीफ ने सर पर साफा बांधकर व गुलपोशी कर दस्तारबंदी की और छात्रों को मुबारकबाद देकर दुआओं से नवाज़ा।रविवार को मस्जिद पंजाबीयान में दस्तारबंदी का कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों के उस्ताद कारी मारिफ रज़ा, कारी परवेज़ आलम,शहर के उलमाए इकराम मौलाना अब्दुल वाजिद अशरफी,मौलाना उबैदुर्रहमान खां कादरी,मौलाना फरहान बरकाती,मौलाना फुरकान रज़ा कादरी,कारी वासिफ रज़ा,हाफिज़ मोहम्मद अहमद चिश्ती,मदरसे के अध्यक्ष हाजी मुबीन चिश्ती,मस्जिद के मुतावल्ली साजिद हुसैन वारसी आदि ने तीनों हाफिज़ साहिबान की गुलपोशी कर मुबारकबाद दी।इस मौके पर हाफिज़ कैफ,हाजी मुईनुद्दीन मंसूरी,रौनक इटावी,फ़ैज़ रज़ा खाँ,अरशद वारसी,माजिद हुसैन,मास्टर इमरान,फईम अब्बास,हैदर हुसैन वारसी,सरवर हुसैन वारसी,अरहम हुसैन,मो.अज़ीम,मदरसे के छात्र आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे सभी ने तीनों हाफिज़ साहिबान से गले मिलकर मुबारकबाद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *