राष्ट्र पटल संवाद
वृंदावन (मथुरा)। पानी गांव तिराहे स्थित परिक्रमा मार्ग पर कल सुबह तेज हवा के चलते पुलिस विभाग का सीसीटीवी मोबाइल टावर अचानक गिरकर 11 हजार केवी विद्युत लाइन पर अटक गया। गनीमत रही कि टावर लाइन से टकराकर रुक गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे आसपास के लोग 24 घंटे से अधिक समय तक अंधेरे में रहने को मजबूर रहे।सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस विभाग के सहयोग से टावर को हटाने का कार्य शुरू किया गया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टावर को सुरक्षित रूप से हटाया जा सका, जिसके बाद परिक्रमा मार्ग पर यातायात पुनः सुचारू हुआ और विद्युत आपूर्ति भी बहाल कर दी गई।व्यवस्था संभालने में विद्युत विभाग के एसडीओ संदीप वार्ष्णेय, जेई संजय कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। वहीं मथुरा गेट चौकी से पहुंची पुलिस टीम ने भी मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। बिजली बहाल होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *