WhatsApp Image 2026-01-31 at 8.25.10 PM

अनवर पठान
फर्रुखाबाद (राष्ट्र पटल)। फर्रुखाबाद में आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने सीएमओ पर अपशब्द बोलने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है।
“आशा कार्यकर्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर रही हैं। शुक्रवार को वे अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। आशा कार्यकर्ताओं के अनुसार, ज्ञापन सौंपने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने सीएमओ को फोन किया। आशाओं का आरोप है सीएमओ को उनके लिए अपशब्दों हुए सुना। इस घटना से वे आक्रोशित हो गईं।

इसी दौरान, सीएमओ भी कलेक्ट्रेट पहुंच गए। जैसे ही वे अपने वाहन से उतरे, आशा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। सीएमओ सभागार की ओर बढ़े, लेकिन आशा कार्यकर्ता उनके पीछे-पीछे चलती रहीं। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने नारेबाजी और तेज कर दी।

आशा कार्यकर्ताओं ने सभागार में घुसने का भी प्रयास किया, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने हस्तक्षेप कर उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में सीएमओ अवनींद्र कुमार ने अपने ऊपर लगे अपशब्द बोलने के आरोपों से इनकार किया है। बताया कि वह भुगतान को लेकर धरना दे रही थी भुगतान कर दिया गया है। अब नियमित करने की मांग कर रही है। उनके द्वारा कोई भी अपशब्द नहीं बोला गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *