राष्ट्र पटल संवाद

फर्रुखाबाद। माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान और पांचाल घाट पर चल रहे श्री राम नगरिया मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशानुसार, शनिवार रात 8 बजे से शहर में रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा।
रविवार को माघी पूर्णिमा है, जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए पहुंचने की उम्मीद है। जाम की स्थिति से बचने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन (मालवाहक वाहन: ट्रक, टैंकर, डीसीएम, लोडर)यातायात पुलिस द्वारा भारी वाहनों के लिए निम्नलिखित रूट निर्धारित किए गए हैं:
* कन्नौज और कानपुर रोड से आने वाले वाहन: फतेहगढ़ आने वाले मालवाहक वाहनों को जिला जेल क्रॉसिंग से डायवर्ट कर सेंट्रल जेल, मैनपुरी की ओर भेजा जाएगा।
* शाहजहांपुर और जलालाबाद से आने वाले वाहन: इन वाहनों को डबरी तिराहा से डायवर्ट कर अमृतपुर होते हुए बरेली मार्ग पर भेजा जाएगा।
* बेवर (मैनपुरी) की ओर से आने वाले वाहन: फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को बेवर से डायवर्ट कर सेंट्रल जेल, आईटीआई चौराहा, फैजबाग तिराहा और शमशाबाद के रास्ते निकाला जाएगा।छोटे वाहनों और श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था ।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों से आने वाले छोटे वाहनों (कार, जीप, बाइक आदि) के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है:
* वन चेतना पार्किंग: बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं मार्ग से पांचाल घाट आने वाले वाहनों के लिए।
* राधा रानी हॉस्पिटल: इटावा मार्ग और छिबरामऊ मार्ग से आने वाले छोटे वाहनों के लिए।
* मालती गार्डन: नवाबगंज, शमशाबाद, लाल गेट तिराहा, कादरी गेट और लखोला रोड से आने वाले वाहनों के लिए।
* सोनू टाल: मिलिट्री चौराहा से आर्मी कैंट मार्ग होते हुए पांचाल घाट पहुंचने वाले वाहनों के लिए।
पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *