WhatsApp Image 2026-02-11 at 5.18.19 PM

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। राष्ट्रीय स्पेशल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दो से सात फरवरी 2026 तक महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक हरियाणा में किया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश ने सात स्वर्ण सात रजत व चार कांस्य पदक सहित कुल 18 पदक जीते। जिसमें इटावा के विक्रमपुर निवासी श्लोक कुमार ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। वही इटावा के हरिकेष यादव 200 मीटर दौड़ में चतुर्थ स्थान पर रहे। श्लोक कुमार अतिनिर्धन परिवार से आता है उसके पिताजी मजदूरी करके बमुश्किल परिवार का भरण पोषण करते है। उनके प्रशिक्षक सत्यनारायण प्रसाद अंतर्राष्ट्रीय कोच विशेष शिक्षक ने बताया कि श्लोक एक होनहार दिव्यांग खिलाड़ी है निश्चित रूप से आगे आने वाली प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन करेगा।

इस उपलब्धि पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा श्रीमती अर्चना सिन्हा, प्रहलाद कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक, जसवंतनगर पीटीआई राजेश जादौन सहित पूरे समेकित शिक्षा परिवार व खेल प्रेमियों सहित कई लोगो ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *