IMG-20260215-WA0359

अनवर पठान

फर्रुखाबाद (राष्ट्र पटल)। शहर फर्रुखाबाद मे सियासी माहौल बदला नज़र आरहा है जहाँ एक तरफ कांग्रेस मनरेगा बचाओ यात्रा मे 50 लोग भी नही जुटा पाई। बही दूसरी ओर वार्ड 31 के मोहल्ला कटरा बक्शी नई बस्ती मे Aimim मज़लिस की सदस्यता अभियान नुक्क्ड़ सभा मे मुस्लिम व दलित समाज का भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ो ने मज़लिस की सदस्यता हसील कर बड़ा संकेत दिया।

आल इंडिया मज़लिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमिन की महिला जिलाध्यक्ष नसीम बानो ने कटरा बक्शी नई बस्ती मे नुक्क्ड़ सभा आयोजित की जिसमे जन सैलाब नजर आया। यहां बक्ताओं के निशाने पर भाजपा के साथ विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस रही। मज़लिस की इस सभा मे उमड़ी भीड़ ने बड़ा संकेत दिया 2027 के चुनाव मे फर्रुखाबाद उबैसी की सेना बिगाड़ देगी सपा व अन्य दलों के सभी समीकरण। फर्रुखाबाद को सपा का सियासी गढ़ माना जाता है और मौजूदा समय मे यहाँ सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा और। ऐसे मे Aimaim का बढ़ता ग्राफ मजबूत दस्तक इन दलों के लिए खतरे की घंटी साबित होगा। इस कामयाब सभा की चर्चा सपा,काँग्रेस के खेमे मे भी है सभी की बैचेनी साफ नजर आरही है। सभा को जिलाध्यक्ष आरिफ खान ,जिला महासचिव मोहम्मद्दीन सद्दीकी,जिला मीडिया प्रभारी इमरान सिद्दीकी और सोशल एक्टिविस्ट चांदबी नूर ने सम्भोधित किया। महिला जिला अध्यक्ष नसीम बानो ने काह मज़लिस अब मुस्लिम वोटो का सैदा करने बालो के चहरे से नकाब उतार फैकेगी। 27 मे लहरएगा मज़लिस का परचम।

इस अवसर पर ज़ीशान मंसूरी,फरहान खान,उमेश दिवाकर,रवी बाथम,अनिल जाटव,रेहान ,मेहरून निशा,अनिशा ,राज़िया सहित 3 सैकड़ा से अधिक लोगो ने पार्टी की सदस्यता हसील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *