September 12, 2026
IMG-20260216-WA0184

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम शास्त्री चौराहा के निकट बीकानेर रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुआ। वरिष्ठ व्यापारी अनिल सोनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

विकास गुप्ता विक्की प्रवक्ता / मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी इटावा के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तम सिंह प्रजापति जिला उपाध्यक्ष सपा इटावा, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संतोष राजपूतJ E साहब तथा हाज़ी गुड्डू मंसूरी साहब जिला सचिव सपा इटावा रहे।

व्यापार सभा को विस्तार देते हुए जिला उपाध्यक्ष पद पर राजा खानजादा एवं हर्ष भदौरिया तथा सर्वेश जोशी को मनोनीत किया गया। शहर प्रभारी के महत्वपूर्ण पद पर साज़िद अली अशरफी को एवं जिला सचिव के पद पर सुमित राठौर को मनोनीत किया गया सभी को मनोनयन पत्र सौंपे गए एवं सभी पदाधिकारियों से आशा की गई कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को मजबूती देते हुए सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों की मार से त्रस्त व्यापारी साथियों की मदद में आगे आकर काम करेंगे

व्यापार सभा के जिलामंत्री हरीश जौहरी ने सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की तुलना चंदन के पेड़ से की ।

सपा प्रवक्ता विकास गुप्ता विक्की ने पुलवामा आर डी एक्स विस्फोट में मारे गये जवानों की शहादत को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी दुखद मृत्यु को याद करते हुए कहा क्या कारण है कि सरकार इस दुःखद काण्ड की अबतक जाँच नहीं करा पा रही साथ ही बजट को लेकर सरकार को घेरा और कहा इस बजट ने आम व्यापारियों को किसी भी तरह की राहत नहीं दी, संजीव यादव ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां एवं मौजूदा सरकार द्वारा व्यापारियों पर हो रहे निरन्तर शोषण की बात सभा के बीच रखी स्वर्ण कारोबारी विनीत वर्मा, जिलाउपाध्यक्ष सर्वेश जोशी, जितेन्द्र सोनी एवं राहुल गुप्ता ने भी सभा को संबोधित किया संचालन जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभा में उपस्थित व्यापारियों को हर संभव सहयोग करने का वादा किया गया जिलासचिव नवीन राजवंशी, लाइन पार प्रभारी दुष्यन्त कुमार, शहर अध्यक्ष शाह खालिद,शहर सचिव आसिफ़ वारसी जसवंत नगर प्रभारी सुरेश चंद वर्मा, रिज़वान कुरैशी, पूर्व सभासद मोहम्मद रहीश मंसूरी, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम, हशमतअली खान राजा, आसिफ़ मेव, मोहम्मद जावेद, आसिफ़ खान, राशिद अली राईन, यशपाल सिंह, ज्ञानसिंह तोमर, सौरभ चंदेल, विनोद यादव, विनोद सविता, संजू सोनी, वीरेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, समीर, मोहम्मद अनस आमिल, सन्तोष वर्मा आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *