IMG-20260226-WA0238

दीपा ठाकुर

नई दिल्ली/वाराणसी (राष्ट्र पटल संवाद)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को वाराणसी स्थित ICAR- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ वेजीटेबल रिसर्च का दौरा कर संस्थान में चल रही योजनाओं और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने सब्जी अनुसंधान, उन्नत उत्पादन तकनीकों और किसानों तक नवाचार पहुंचाने की रणनीतियों पर वैज्ञानिकों और अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने अनुसंधान कार्यों की प्रगति, नई किस्मों के विकास और उनकी उपयोगिता को लेकर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने खेतों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अलग-अलग सब्जी फसलों की उन्नत किस्मों, उत्पादन पद्धतियों और तकनीकी प्रयोगों का अवलोकन किया। साथ ही वैज्ञानिकों से उत्पादन क्षमता बढ़ाने, गुणवत्ता सुधारने और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के उपायों पर भी संवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *