
मुख्यातिथि सरिता भदौरिया के विधायक प्रतिनिधि सचिन यादव रहे मौजूद
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। कचहरी परिसर इटावा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण दिखाकर इटावा के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने कचहरी परिसर में महिला सशक्तिकरण उज्ज्वला योजना होली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल देकर और सब्सिडी की चेक देकर महिलाओं को सम्मानित किया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया के विधायक प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य इटावा सचिन यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस होली के अवसर पर उपहार के रूप में करीब 1500 सौ करोड़ राशि जारी की है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार लगभग 1.86 करोड़ उज्ज्वला योजना लाभार्थियों के लिए सीधे बैंक खाते में ट्रान्सफर कर रही है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी विधायक प्रतिनिधि के द्वारा कई लाभार्थियों को सब्सिडी चेक और सिलेंडर छपी फोटो वितरण की गई।
इस दौरान खाद विभाग अधिकारी भी मौजूद रहे।






