
चंबल आरती में जुड़े हजारों लोग, गूंजे नारे
राष्ट्र पटल संवाद
उदी (इटावा)। पंद्रह सौ किमी लंबी चंबल विकास यात्रा आज शनिवार को उदी चंबल तट पर पहुंची । आज शाम यहां महामृत्युंजय तीर्थ स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व चंबल मैया की आरती का आयोजन हुआ ।
राष्ट्रीय संयोजक जोगेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि कल (आज)रविवार को पूर्वाह्न यह विकास यात्रा कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया के पैतृक गांव लोहिया पहुंचेगी, जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दोपहर लगभग 1 बजे जिलाधिकारी इटावा को ज्ञापन सौंपा जाएगा । उसके बाद यह यात्रा भरेह पचनद के लिए प्रस्थान करेगी। रविवार की यात्रा में संयोजक के अलावा राष्ट्रीय संयोजक महिला विंग उपदेश भदौरिया, अयोध्या धाम के महंत नागेन्द्र दास जी महाराज,निराहारी महाराज नेपाल,मोती सिंह निदेशक स्टूल पाइप कंपनी, ए के जैन पूर्व डी जी पी महाराष्ट्र,अजमेर सिंह कुशवाह दद्दा इंदौर, देवेंद्र शुक्ला, गोविंद वर्मा,त्रिभुअन शंकर शुक्ला, बी के सिंह, आशीष वर्मा,प्रदीप चौहान, अर्जुन सिंह कक्का ,डॉ. शिव प्रसाद चतुर्वेदी, इंद्रवीर सिंह ,महाराज सिंह भदौरिया ,मन्नू भदौरिया ,राजेंद्र सिंह मुन्ना, राकेश भदौरिया ,कुलदीप सिंह व रज्जू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहेंगे ।






