IMG-20260301-WA0260

राष्ट्र पटल संवाद

जसवंतनगर (इटावा)। ब्लॉक क्षेत्र जसवंतनगर की ग्राम पंचायत सराय भूपत कटेखेड़ा में स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

स्कूल प्रबंधक दिलीप यादव और प्रधानाचार्य मनोरमा ने जैसे ही बच्चों को होली के लिए स्कूल परिसर में रंगों की शुरुआत की वैसे ही नन्हें मुन्ने बच्चों की खिलखिलाहट से पूरा वातावरण बच्चों की खुशियों से झूम उठा।

नन्हें मुन्ने बच्चों ने गुलाल अपने नन्हें नन्हे हाथों से गुरुजनों के लगाया और गुरुजनों ने नन्हें मुन्ने बच्चों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

होली के इस आयोजन ने ये साबित कर दिया कि स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं वल्कि आपसी प्रेम सदभाव का भी संगम है।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हुए हर्षोल्लास के साथ होली के पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक दिलीप यादव प्रधानाचार्य मनोरमा, रुक्मिणी यादव , निशा यादव, शिवानी यादव, संध्या यादव संजना यादव, आशीष यादव , राधा यादव आदि स्टाफ गण मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *