
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के तत्वाधान में फिशर फॉरेस्ट के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में नेचर वॉक का आयोजन किया गया।
नेचर वॉक का नेतृत्व डॉ.बी एन सिंह, डॉ .अत्रि गुप्ता, डॉ. राजीव चौहान व डॉ कमल कुमार कुशवाहा द्वारा किया गया।
डॉ अत्री गुप्ता द्वारा बताया गया कि आज नेचर वॉक में वास्तविक बीहड़ी जंगल एवं कटीले पौधों के बीच घूमने में पूर्ण रोमांचकारी भ्रमण रहा।
संजय चौहान ने बताया कि आज किए गए नेचर वॉक में पूर्व में किए गए पौधरोपण के अच्छे वृक्ष देखने को मिले जिनमे मुख्य रूप से कल्पवृक्ष, पीपल, बरगद एवं अरु है।
डॉ राजीव चौहान ने बताया कि उनके द्वारा आज करीब 32 पेड़ पौधों की प्रजातिया एवं 17 चिड़ियों की प्रजातिया देखने को मिली। जिनमे ग्रीन बी ईटर, ग्रीन पिजन, पराकीट, रेड वेंटेड बुलबुल, एवं पर्पल सन बर्ड मिली।
भ्रमण के दौरान कुछ स्थान में लकड़ी काटते हुए लोग भी पाए गए इस पर नेचर लवर ने लकड़ी काटने वाले लोगों को वृक्षों एवं पर्यावरण के संरक्षण का महत्व बताते हुए लकड़ी कटान न करने का अनुरोध किया गया साथ ही वन क्षेत्राधिकारी बढ़पुरा से आशा की है कि वो इस वृक्षारोपण की सुरक्षा पर भी ध्यान दे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के मुकेश बाबू, अर्जुन, अरुण, शैलेंद्र, अनुपम एवं रश्मि का उल्लेखनीय योगदान रहा।






