IMG-20260302-WA0163

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। डॉo राम मनोहर लोहिया पर्यावरणीय उद्यान में लोहिया जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ बहुप्रतीक्षित गेल (इंडिया) लिमिटेड के सी एस आर फंड से बनी ओपन जिम का आज इटावा लोकसभा क्षेत्र के सांसद इटावा जितेंद्र दोहरे ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर वहाँ उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए सांसद जी ने कहा कि जहाँ शहर वासी बच्चे, बुजुर्ग, महिलाए, संभ्रांत लोग अपने स्वास्थ को सही बनाये रखने के लिए सुबह मॉर्निग वाक् के लिए आते है इसलिए हमने आपकी सुविधा के लिए ओपन जिम लगवाने के कार्य किया है इस सुविधा का आप लाभ ले और आपकी आवश्यकता को देखते हुए अगले छ माह मे महिलाओं के लिए अलग से ओपन जिम लगवाने का कार्य करेंगे और एक रोशनी के लिये हाई मास्ट लाइट भी शीघ्र लगेगी। और बच्चों के झूले सुबह जल्दी खुले इसके लिए भी जिला उधान अधिकारी से कह दिया है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एसआईआर प्रभारी उदय भान सिंह यादव ने कहा कि आज जो सांसद जी द्वारा हमारे अनुरोध पर ओपन जिम लगवाने का कार्य किया है इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते है और वादा करते है कि आपकी सुविधा के लिए जो भी संघर्ष करना पड़े वो करेंगे चाये पहले कंपनी गार्डन में लगने वाले शुल्क को बंद कराने के लिए संघर्ष हो।

विधान सभा इटावा के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य ने कहा कि आज तो ओपन जिम का उद्घाटन है आगे आप समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं इस पार्क को और भव्य बनाने का कार्य करेंगे।

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत ने कहा कि नेताजी द्वारा इस पार्क को सवारने का कार्य किया आज सांसद जी द्वारा इस कड़ी को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

समाजवादी पार्टी व्यापारी नेता राजीव चंदेल ने कहा कि हम सुबह टहलने वालों की मांग पर सांसद जी द्वारा ओपन जिम लगाने का जो सरहानीय कार्य किया गया उसके लिए हैं उनका धन्यवाद करते है और आगे भी ऐसी कामना करते है कि जनहित के कार्य करते रहेंगे। हम सबने मिलकर पुरजोर आंदोलन कर शुल्क को वापस कराया था जनता का साथ यूं ही मिलता रहा तो जनसंख्या को देखते हुए इटावा में जल्द ही कंपनी गार्डन किन्तु और भी पार्कों का निर्माण कराया जाएगा। ऐसी हम आशा करते है

उधान प्रभारी बृजेंद्र चौहान और प्रमोद शाक्य ने सांसद जी स्वागत किया और विश्वास जताया जो भी कमी है उसको जल्द ठीक कराते हुए सक्रिय करने की बात कही।

ओपन जिम उद्घाटन समारोह का सफल संचालन करते हुए शिक्षक नेता डॉ संजीव कुमार यादव ने सांसद महोदय से मांग की की पर्यावरणीय उद्यान कंपनी गार्डन इटावा में इसी प्रकार से महिलाओं के लिए एक ओपन जिम का भी लगवाई जाए जिस पर सांसद महोदय ने पूर्ण आश्वासन दिया कि 6 महीने के अंदर कंपनी बाग में महिलाओं के लिए ओपन जिम लगा दी जाएगी,उन्होंने बच्चों के पार्क जो 8 बजे खुलता है,को भी सुबह 5 बजे खोलने की बात रखी क्योंकि बच्चे 7 बजे के बाद स्कूल चले जाते हैं फिर बच्चा पार्क के खुलने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है,जिसे प्रभारी द्वारा माना गया।

इस अवसर पर अतिथियों सहित स्वास्थ्य के प्रति जागरूक जनों में जनमेंजय भदोरिया, जिला उपाध्यक्ष उत्तम पृजापति, जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता, जिला सचिव डी पी सिंह, अखिलेश प्रधान जी, कमलेश यादव, अमित यादव, रवि कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, राजेश कुमार, महेंद्र सिंह,सुनील कुमार ठेकेदार, डॉ अवधेश यादव, आर वी यादव, प्रधानाचार्य पूरन सिंह पाल,रामकिशन दरोगा,राजवीर सिंह,यशपाल,शैतान सिंह,कुलदीप गुप्ता,मनोज गुप्ता, गौरव यादव, प्रमोद यादव,ऋषि यादव,विनोद यादव,विनोद सविता,रामदास,कमलेश यादव, कुलदीप जाटव, रोहित जाटव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *