
राष्ट्र पटल संवाद
भरथना (इटावा)। रमजान के मुबारक महीने में आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल उस समय देखने को मिली जब ऑल इंडिया उलमा व मशाईख बोर्ड यूनिट-भरथना जिला इटावा के नगर अध्यक्ष मो बिलाल मुसानी और उनकी टीम के द्वारा कक्का जी के मील पर रोजा इफ्तार (दावत) का आयोजन किया गया। जिसमें रोजेदारों ने हिस्सा लिया और देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का की गरिमामयी मौजूदगी रही। उन्होंने रमजान के पाक महीने पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महीना आत्मशुद्धि, संयम और इंसानियत की सेवा का संदेश देता है। उन्होंने समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने की अपील भी की।
इफ्तार समारोह में ऑल इंडिया उलमा व मशाईख बोर्ड यूनिट इटावा के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद,अब्दुल हमीद, हनीफ फारूकी,रहीश वारसी (अन्ना) ने भी शिरकत की, उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम दिलों को जोड़ने का काम करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संचार करते हैं। आयोजन में ऑल इंडिया उलमा व मशाईख बोर्ड यूनिट-भरथना के नगर अध्यक्ष मो बिलाल मुसानी ने अपने संबोधन में कहा कि रमजान का महीना त्याग, प्रेम और करुणा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब दुनिया के लिए उदाहरण है, जहां अलग-अलग धर्म और संस्कृतियों के लोग सदैव साथ मिलकर रहते आए हैं। इफ्तार दावत में युवाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। पूरे कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और भाईचारे से ओत-प्रोत रहा। यह रोजा इफ्तार दावत केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव का प्रतीक बनकर सामने आई, जिसने रमजान के मूल संदेश शांति, दया और इंसानियत को सार्थक रूप से प्रतिबिंबित किया। रोज़ा इफ़्तार के बाद मगरिब की नमाज़ मौलाना महमूद चिश्ती साहब ने अदा कराई।
इस रोजा इफ्तार में शामिल हुए पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, मौलाना महमूद चिश्ती, गुफ़रान वारसी,अमन मुसानी,असलम रंगरेज, खुर्शीद अहमद, राशिद अल्वी, हाजी शेख शकील अहमद,अब्दुल हमीद, रहीस वारसी अन्ना,हनीफ फारूकी, अल्ताफ हुसैन, अय्यूब फारूकी, नफीस अल्वी, राजा मुसानी रिशु यादव, हाफिज इरशाद साहब, अशफाक, वकील बरकाती, पप्पू अब्बासी, आदि समाजसेवियों,पत्रकार नेताओं की उपस्थिति उल्लेखनी रही ।






