राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। शहर के गड़ीपुरा निवासी मोहम्मद दिलशाद चिश्ती के आठ साल के बेटे मोहम्मद शाद चिश्ती ने पंद्रह रमज़ान मुबारक को पहला रोज़ा रखा,साढ़े तेरह घंटे के रोज़े में छोटे से बच्चे ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ सहरी की और दिन भर रोज़ा रखकर रब तआला की इबादत में वक़्त बिताया।शाद के पिता ने बताया कि बिना किसी परेशानी के शाद ने रोज़ा मुकम्मल किया।शाद के पहले रोज़े की ख़ुशी में घर के नज़दीक मस्जिद में रोज़ा इफ्तार भी हुआ।इफ्तार से पहले मस्जिद के पेश इमाम साहब,मोहम्मद आसिफ,दादा अब्दुल गफ्फार,हाजी फईम उद्दीन गुड्डु वारसी आदि लोगों ने शाद की गुलपोशी कर व सर पर साफा बांधकर मुबारकबाद देकर हौसला अफजाई की।रोज़ा इफ्तार के वक़्त रोज़ेदारों ने शाद के लिए दुआये की बाद इफ्तार के सभी रोज़ेदारों ने नमाज़ अदा कर सभी के हक़ में रब तआला की बारगाह में दुआये मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *