राष्ट्र पटल संवाद
इकदिल (इटावा)। परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) का होली मिलन समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन 8 मार्च दिन रविवार को प्रातः 9 बजे से श्री एस आर एल टी कॉलेज इकदिल में किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट व प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी, जयशिव मिश्रा ने बताया कि होली मिलन एवं काव्य गोष्ठी इटावा के अलावा औरैया जनपद के पदाधिकारी भी भाग लेगें स उन्होंने परशुराम सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से कार्यक्रम में निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।






