IMG-20260308-WA0287

राष्ट्र पटल संवाद

इकदिल (इटावा)। परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) का होली मिलन समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन रविवार को श्री एस आर एल टी कॉलेज इकदिल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव गोपाल अवस्थी ने की तथा संचालन प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी ने किया l कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती जी व भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया गया l कार्यक्रम में परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी l कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने फूलों की होली खेली l सभी अतिथियों का परशुराम पट्टीका पहनाकर व परशुराम जी का चित्र देकर सम्मानित किया l काव्य गोष्ठी का शुभारम्भ कवियत्री प्रतीक्षा चौधरी ने माँ सरस्वती जी की वंदना पढ़कर किया l राष्ट्रीय कवि रोहित चौधरी ने काव्य पाठ कर सभी के अंदर जोश भरा l औरैया से पधारे युवा कवि गोपाल पाण्डेय ने जोशीले अंदाज में अपनी रचना पढ़ी l इसके अलावा हर्ष शर्मा, प्रशांत तिवारी, शाश्वत शुक्ला, समीक्षा चौधरी आदि ने कविता पाठ किया l कार्यक्रम में संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष के के चतुर्वेदी, दीपक त्रिपाठी, रामकिशोर मिश्रा, के के त्रिपाठी, विपिन अवस्थी, औरैया जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी एड., प्रदेश सचिव मुकेश दीक्षित, गीतिका तिवारी, अनिल दीक्षित, प्रदेश संगठन मंत्री अनिल चौधरी, आलोक तिवारी, रविशंकर चौधरी, आशुतोष त्रिपाठी, शिक्षक नेता भानु प्रकाश अवस्थी, सुनील शुक्ला, संतोष दुबे, राज तिवारी, अनंत प्रकाश अवस्थी, अंकित शुक्ला, सुरेश दीक्षित, राजेश शुक्ला, हरिशंकर दुबे, शरद शुक्ला, अवधेश चतुर्वेदी, कृष्णकांत शुक्ला, उत्कर्ष चतुर्वेदी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *