
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) पार्टी के इटावा कार्यालय पर सोमवार को कार्यकर्ता समीक्षा बैठक एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. शमशाद हुसैन वारसी ने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें, ताकि संगठन को और मजबूती मिल सके।
बैठक के दौरान कई नए लोगों ने AIMIM की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी उठाया और उन्हें प्रशासन तक पहुंचाकर समाधान कराने की बात कही।
इस अवसर पर अब्दुल हलीम, अजय प्रताप सिंह कुशवाह, मु. असलम, मो. शावेज़( जिला मीडिया प्रभारी), शारिक अली, मो. शमी वारसी ( उपाध्यक्ष), हफीज़ खान, मु. नईम अली (महासचिव), चांद बाबू, मुहम्मद शीश, फ्रांस अली, अनीस अली, कलीम, दानिश अख्तर, मुहम्मद समीर, अमजद अली, मो. ऐजाज़, वसीम, असलम खान, प्रिंस खान, मोनिस, फैजान, साहिल, मु. इलियास, मो. सोनू, मो. शोएब, जुनैद लाला, सूफियान लाला, राजा चौहान, इमरान, मो. गुफरान पठान, मो. आबिद, गुड्डू अंसारी, सलमान अली, जीतू, अयान, जमन, शहबाज खान, जमील अहमद, अनीस अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






