
बुद्ध विहार जाकर बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, कुमारी मायावती जी द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जनपद इटावा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति की गई है।
इसी क्रम में पार्टी के समर्पित, कर्मठ एवं अनुभवी कार्यकर्ता नरेंद्र जाटव को बहुजन समाज पार्टी, जनपद इटावा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति मुख्य जोन प्रभारी कानपुर मंडल गयाचरण दिनकर (पूर्व विधायक), भीमराव अंबेडकर (पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी), संजय गौतम एवं बौद्ध प्रिय गौतम जी की सहमति से की गई है।
श्री नरेंद्र जाटव लंबे समय से पार्टी के प्रति निष्ठा एवं समर्पण भाव के साथ कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है, जिनमें बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष तथा नगर कोषाध्यक्ष जैसे दायित्व शामिल हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव एवं निरंतर सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
परंपरा के अनुसार, जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात नरेंद्र जाटव ने कचहरी चौराहा स्थित बुद्ध विहार पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जितेंद्र बौद्ध, इमरान अहमद, अजीत सिंह सरदारनी, अमित अंबेडकर, डॉ. सुरजन सिंह, शीलू दोहरे, संजय शाक्य, गुड्डू मिश्रा, स्नातक वाल्मीकि जी,राघवेंद्र अवस्थी, रंजीत सिंह, चंद्रभान दोहरे, अमर पाल शोला नागेंद्र सिंह जाटव, रविंद्र सिंह, विवेक शाक्य (सोनू) सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्री नरेंद्र जाटव को जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती जी ने श्री नरेंद्र जाटव पर विश्वास व्यक्त करते हुए आशा जताई है कि वे पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।






