राष्ट्र पटल संवाद

इटावा।किसी भी संस्था की नींव उसकी नीतियां होती हैं,लेकिन उस पर इमारत नेतृत्व के जुनून से खड़ी होती है।संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के पीछे अध्यक्ष राजेंद्र भसीन जी की दूरदर्शिता और महामंत्री सुधीर मिश्रा जी की सक्रियता का सबसे बड़ा योगदान है।

​”मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं,जिनके सपनों में जान होती है,पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।”

​संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के प्रचार मंत्री नितेश प्रताप सिंह ने कहा कि इन्हीं हौसलों के दम पर आप दोनों व्यक्तित्वों ने न केवल पत्रकारों के हितों की रक्षा की है, बल्कि इटावा में पत्रकारिता के गिरते स्तर के बीच एक “आदर्श मानक” स्थापित करने का भगीरथ प्रयास किया है।संयुक्त प्रेस क्लब इटावा ने राजेंद्र भसीन जी और सुधीर मिश्रा जी के सानिध्य में जो कार्य किए हैं, वे अनुकरणीय हैं,पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा: साथियों को एक मंच पर लाना और उनके हक के लिए मजबूती से खड़े होना।

​नैतिक पत्रकारिता:तकनीक के इस दौर में सत्यता और निष्पक्षता को प्राथमिकता देना,सामुदायिक जुड़ाव: संयुक्त प्रेस क्लब को केवल खबरों तक सीमित न रखकर समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनाने की कोशिश करना।अध्यक्ष राजेंद्र भसीन जी का अनुभव और सुधीर मिश्रा जी की कार्यकुशलता,यह एक ऐसा संगम है,जिसने वर्तमान समय में इटावा के पत्रकारिता जगत को एक नई ऊर्जा से भर दिया है,आप दोनों के प्रयासों ने साबित कर दिया है,कि यदि नेतृत्व ईमानदार हो तो पत्रकारिता न केवल समाज का दर्पण बनी रहती है,बल्कि समाज के सुधार का मार्ग भी प्रशस्त करती है।उन्होंने कहा कि मैं बस इतना ही कहूँगा कि यह तो अभी शुरुआत है,आप दोनों के कुशल मार्गदर्शन में संयुक्त प्रेस क्लब इटावा भविष्य में सफलता के और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *