
सर्वेश स्वर्णकार सर्राफा व अजीत जैन किराना यूनियन अध्यक्ष एवं राजेश गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी बने
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई।
बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं विस्तार के विषय में चर्चा हुई। इस अवसर पर श्री गुप्ता जी ने कुछ वरिष्ठ व्यापारियों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी।
जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा की सरकार के मुखिया माननीय योगी जी एवं मोदी जी व्यापारियों के हित में तमाम योजनाएं चलाने का कार्य कर रहे हैं,व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने के लिए तमाम अवसर दिए जा रहे हैं,लेकिन कुछ भ्रष्ट अधिकारी सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं,ऐसे अधिकारियों को हम सभी व्यापारियों को मिलकर जवाब देना होगा।
उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर व्यापारी बंधुओ की महीने में तीन बैठक होती हैं,जिसमें व्यापारी बन्धु अपनी समस्याएं रखते हैं,लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अभी तक व्यापारियों को संतुष्ट करने का जवाब नहीं मिल पा रहा है,अभी भी खाद्य विभाग के अधिकारियों की बेवजह वसूली चल रही है जिसे रोका जाए।
उन्होंने सर्वसम्मति से जिला व शहर में प्रमुख व्यापारियों को जिम्मेदारियां सौंपी,जिसमें सर्वेश वर्मा को सर्राफा यूनियन का अध्यक्ष अजीत जैन को किराना एसोसिएशन का अध्यक्ष एवं राजेश गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी,गोपाल पोरवाल जिला मंत्री, सुशील यादव व तेजपाल राजपूत को जिला संगठन मंत्री,घनश्याम दास केसरवानी,दीपक जैन,अशोक अग्रवाल को नगर इकाई में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।बैठक का संचालन महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख व्यापारी जयप्रकाश जैन,शिवकांत दुबे,राजेश अग्रवाल,आलोक गुप्ता, संतोष सोनी जिला उपाध्यक्ष, आनंद पोरवाल युवा प्रदेश उपाध्यक्ष,युवा जिला अध्यक्ष गोविंद दुबे,युवा महामंत्री राजीव वर्मा, राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष, शिवनंदन भदोरिया,संतोष पोरवाल,उमेश भदोरिया,बबलू त्रिपाठी,सुनील पोरवाल, मुकेश बंसल,राजीव भदोरिया,रामचंद्र पोरवाल,घनश्याम दास केसरवानी, विनीत मित्तल,राजीव अग्रवाल, कपिल गुप्ता,अशोक अग्रवाल,नरेंद्र सिंह पाल,पारस बुलानी,जसवंत सिंह राजपूत,सुशील यादव, तेजपाल राजपूत,हरिओम गुप्ता,नीरज गुप्ता, शिवनाथ राजपूत,दीपक जैन,प्रशांत दीक्षित,धर्मदास गुप्ता,अंकुर मित्तल, इमरान खान,लकी जौहरी,अजीत जैन,सर्वेश स्वर्णकार,जयदीप त्रिपाठी, किशन पोरवाल व प्रभात तिवारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी भाई मौजूद रहे।






