September 12, 2026
IMG-20260419-WA0304

बृजेश शुक्ला के ब्यूरो चीफ बनने पर हुआ सम्मान

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। पत्रकारों और उनके पारिवारिक सदस्यों के लिय प्रेस क्लब इटावा के तत्वावधान में 25 अप्रैल को नेत्र परीक्षण कैम्प का आयोजन कर रहा है। प्रेस क्लब भवन में रविवार को आयोजित प्रेस क्लब इटावा की कार्यकारिणी की बैठक नेत्र परीक्षण कैम्प लगवाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश शाक्य ने की। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेश मिश्रा, महेंद्र सिंह चौहान और महामंत्री विशुन यादव सहित जनपद भर से आए सदस्य एवं पदाधिकारी पत्रकार शामिल हुए।

बैठक के मुख्य निर्णय एवं बिंदु

1. नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रेस क्लब अपने सभी सदस्य पत्रकारों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन करवाएगा। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारिता के पेशे में लगातार स्क्रीन और फील्ड वर्क के कारण आंखों पर जोर पड़ता है, इसलिए स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। जीजीआईसी स्कूल ईदगाह के पास अदिति आई अस्पताल में डॉ.दीपा गौर की देखरेख में 25 अप्रैल को सुबह 9 बजे से होगा।

2. वरिष्ठ पत्रकार बृजेश शुक्ला का सम्मान

वरिष्ठ पत्रकार बृजेश शुक्ला को ‘अमृत विचार’ समाचार पत्र का ब्यूरो चीफ नियुक्त किए जाने पर प्रेस क्लब ने माल्यार्पण कर स्वागत-सम्मान किया। क्लब अध्यक्ष दिनेश शाक्य ने कहा कि बृजेश शुक्ला की नियुक्ति से इटावा की पत्रकारिता को नई दिशा मिलेगी। बृजेश शुक्ला ने सभी का आभार जताते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता के संकल्प को दोहराया।

3. नई सदस्यता

बैठक में कुछ नए पत्रकारों को प्रेस क्लब की सदस्यता भी प्रदान की गई। महामंत्री विशुन यादव ने कहा कि युवा और सक्रिय पत्रकारों को संगठन से जोड़कर प्रेस क्लब को और मजबूत किया जाएगा।

4. अन्य मुद्दों पर चर्चा

बैठक में पत्रकार हितों, पत्रकार सुरक्षा, और जिले में चल रहे विकास कार्यों की कवरेज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेश मिश्रा ने कहा कि प्रेस क्लब भविष्य में भी पत्रकारों के कल्याण के लिए इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

इस अवसर पर भरथना प्रेस क्लब अध्यक्ष महेश कुशवाहा, अमित यादव रौली, जसवन्तनगर अध्यक्ष, सैफई प्रेस क्लब अध्यक्ष वी.पी. सिंह यादव, अवनीश यादव, जसवंतनगर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रेम शाक्य, रामनाथ सिंह यादव, रमेश यादव, संजय सक्सेना, नीलकमल, अमित तिवारी, उवैश चौधरी, प्रदीप दोस्त, विनीत, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *