September 12, 2026
IMG-20260420-WA0221

राष्ट्र पटल संवाद 

इटावा। लुहन्ना चौराहा साईं विहार कालोनी स्थित विहान बालिका आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा छह, सात व आठ की करीब एक सैकड़ा छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। मुख्य अतिथि श्री सत्यनारायण समाज सेवा संस्थान की सचिव एवं संस्कृत प्रवक्ता डा.ज्योति वर्मा ने छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें वितरित कीं। कहा कि किताबें मिलने से अब छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी, इसलिए समस्त छात्राएं अच्छे मन से पढ़ाई करें। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं के अनुशासन की सराहना की। कक्षा आठ की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। श्लोक, गीत सुनाए और बेटी हूं मैं बेटी सितारा बनूंगी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर वार्डन मीना त्यागी, शिक्षिकाएं नीलम, सुमनलता, रमन यादव,आंचल सिंह, ज्योति राय उपस्थित रहीं। वार्डन ने बताया कि विद्यालय में श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों की बेटियां पढ़ती हैं। शिक्षण कार्य से लेकर रहने और खाने की निशुल्क व्यवस्था है। उन्होंने मुख्य अतिथि का विद्यालय पधारने पर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *