IMG-20260421-WA0263

राष्ट्र पटल संवाद 

इटावा। नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 40 उर्दू मोहल्ला के सभासद पद के लिए हुए उपचुनाव में शफी अहमद बालक के निर्विरोध सभासद निर्वाचित होने पर शहर के लोगों में भारी उत्साह है और बालक को बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

मंगलवार को निर्विरोध निर्वाचित सभासद शफी अहमद बालक का एच एम एस इस्लामियां इंटर कालेज में प्रबन्धक हाजी मोहम्मद अलताफ और प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने शिक्षकों के साथ माल्यार्पण कर और शाल उढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि शफी अहमद बालक के सभासद निर्वाचित होने से वार्ड का चहुमुखी विकास और वार्ड वासियों की समस्याओं का समाधान होगा क्योंकि शफी अहमद को इससे पूर्व सभासद के साथ विधायक शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि के रूप में नगर पालिका का अनुभव है। सभासद शफी अहमद बालक ने कहा कि मुझे एक बार फिर जनता की सेवा करने का जो मौका मिला है हम पूरी लगन और मेहनत से अपनी जिम्मेदारी को निभाएंगे। इस अवसर पर साकिब अली, डा. कुश चतुर्वेदी, मो. जावेद खान आदि ने भी शफी अहमद का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *