September 12, 2026
IMG-20260423-WA0228

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सिविल लाइन शाखा के सौजन्य तथा संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के सहयोग से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने स्थित अदिति आई हॉस्पिटल पर किया गया, जिसमें 57 लोगों ने अपना परीक्षण कराया।

नेत्र शिविर में शंकर आई हॉस्पिटल कानपुर की पूर्व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा गौर और उनकी टीम द्वारा सभी मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। कैंप का उद्घाटन डॉक्टर दीपा गौर, ब्रह्माकुमारी नीलम बहन, अमरीश अग्रवाल, डॉ. सुरेश चंद्र गुप्ता तथा डा. दीपा गौर के पिता तथा डीबीए के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार गौर एडवोकेट, बीके प्रीती, बीके पंकज ने दीप जलाकर किया। नीलम बहन ने कहा कि परमात्मा द्वारा प्रदत्त नेत्र अनमोल उपहार हैं उनकी उपमा कमल से की जाती है तो कमल के समान नेत्रों को निर्मल बनाएं और सदा हर एक की अच्छाई देखें।डॉ.दीपा गौर ने नेत्रों की देखभाल के बारे में जानकारी दी और उपचार बताए।

इस अवसर पर संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की ओर से गणेश ज्ञानार्थी, खादिम अब्बास, राजेन्द्र भसीन, सुधीर मिश्र, अन्नू चौरसिया, मसूद तैमूरी, रघुवीर यादव, नितेश प्रताप सिंह, मुजफ्फर अली लड्डन, शावेज़ नक़वी, शाकिर अली (भरथना) ने विशेष रूप से उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *