
राष्ट्र पटल संवाद
जसवंतनगर (इटावा)। कम्पोजिट विद्यालय जैनपुर नागर की पूर्व छात्रा संजू कुमारी पुत्री रामवीर सिंह एवं शीला देवी को पोस्टिंग पुलिस विभाग में कुरेभार सुल्तानपुर जनपद में महिला पुलिस पद पर होने पर ट्रेनिंग उपरांत छुट्टी में गाँव आई संजू कुमारी ने विद्यालय आकर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को मिठाई ख़िलाकर शुभाशीष प्राप्त किया। सभी अत्यंत गदगद दिखाई दिये। विद्यालय परिवार ने एक सुर में कहा कि विद्यार्थी जब सफलता प्राप्त करते है तो जो खुशी शिक्षकों को मिलती है। उसको बयाँ करना मुश्किल ही नही नामुमकिन है। इस अवसर पर पुष्पा यादव, नीरज यादव, अखिलेश कुमार, राजेश जादौन ब्लाक व्यायाम शिक्षक, पंकज यादव, अफ़ीफ़ा सुल्तान, ज्योति भारद्वाज, शिल्पी एवं दिव्या कुमारी मौजूद रही।





