
भारत विकास परिषद इटावा तुलसी का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। विकास परिषद इटावा तुलसी का दायित्व ग्रहण समारोह पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल सराय दयानत में क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा डॉ रमेश शुक्ला, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ राजेश नारायण दुबे, महासचिव आलोक रायजादा, वित्त सचिव निशंक जैन एवं गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता रीना राठौर की गरिमामई उपस्थिति में हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय दायित्व धारी अतिथियों द्वारा भारत माता और विवेकानंद जी के चित्र पर रोली अक्षत लगाकर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
परिषद के इस कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का रोली अक्षत लगाकर एवं अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत, वंदन, अभिनन्दन शाखा अध्यक्ष डॉ कैलाश चन्द्र यादव एवं संयोजक रश्मि यादव द्वारा किया गया। शाखा अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ कैलाश चन्द्र यादव ने विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमेव जयते को ध्यान में रखते हुए देर शाम ग्यारह श्रमिकों का सम्मान समस्त अतिथियों के द्वारा मंच से कराया।
इस आयोजन की मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने सभी उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बेटियों, महिलाओं की सुरक्षा की वचनबद्धता देने के साथ ही समाज में निरन्तर बढ़ते साइबर क्राइम से जागरूक रहने की जरूरत के महत्व को भी समझाया। उन्होंने आगे कहा कि भारत विकास परिषद निसंदेह समाजसेवा के वर्ष भर अच्छे कार्यक्रम आयोजित करती हैं, उन्हें जागरूकता के कार्यक्रमों में परिषद का सहयोग करने एव सहयोग लेने में अत्यधिक प्रसन्नता होगी।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए डॉ रमेश शुक्ला द्वारा सदस्यों को व्यवस्थित कार्यक्रमों हेतु अतिथि आमंत्रण, मंच सज्जा, संचालन एवं बैठक आदि से सबंधित जरूरी नियमों व अनुशासन के पालन करने के गुर सिखाए।
प्रांतीय अध्यक्ष आर एन दुबे ने अपने सम्बोधन में उपस्थित सभी सदस्यों को निरंतर समाज सेवा हेतु समर्पण भाव से सक्रिय रहते हुए सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के मूलभूत भाव को ध्यान में रखकर समाज के लिए निस्वार्थ कार्य करने को प्रेरित किया।
इस कार्यशाला में पांचाल प्रान्त की विभिन्न शाखाओं से सदस्यगण अतिथि रूप में शामिल हुए जिसमें इटावा शाखा से अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी, नन्दकुमार यादव, विवेक रंजन गुप्ता मित्र शाखा से अध्यक्ष अरविन्द चौधरी, दीपेन्द्र तिवारी,
महिला संयोजिका निशा शुक्ला,अर्पणा चौधरी धर्मार्थ शाखा से अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित, सचिव महेश बाथम एवं कन्नौज शाखा से कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित अन्य सदस्य मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।
तदोपरान्त तुलसी शाखा के उन वरिष्ठ सदस्यों को मंच से सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने जीवन का एक लम्बा समय समाजसेवा हेतु तुलसी शाखा के माध्यम से समाज को समर्पित किया हैं, इसमें प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी रामनारायण वर्मा, चन्द्रमुखी दुबे, अच्युत कृष्ण मिश्रा, जितेन्द्र सिंह चौहान एडवोकेट, शिवमंगल सिंह एडवोकेट, प्रीतम खन्ना, नीलिमा चौधरी, अनीता सिंह, अर्चना चौबे, शमीम बेगम, डॉ ध्रुव कुमार गुप्ता, नरेन्द्र नाथ वर्मा एवं श्याम किशोर गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नीलिमा चौधरी ने किया।
कार्यक्रम के समापन पर सदस्य मंजू सिंह को सभी उपस्थित लोगों ने उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिथि हरिदत्त दीक्षित, विवेक रंजन गुप्ता, डॉ अनुराग श्रीवास्तव, करुणा बंसल, अशोक अग्निहोत्री, अनीता वर्मा, सुनीता पाल, संगीता, आशा अग्निहोत्री, मौसमी पाल, डॉ गीता श्रीवास्तव, मंजू सिंह, अंजू चौधरी एवं पंकज कुमार सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य समाजसेवी लोगों सहित तुलसी शाखा के अन्य सभी सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर में सचिव डॉ ध्रुवकुमार गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।





