राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने संगठन के इटावा जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान की कर्मठता एवं लगनशीलता को देखते हुए मैनपुरी एवं कानपुर देहात का जिला प्रभारी बनाया है l प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने संतोष चौहान को निर्देशित किया कि इन जनपदों में संगठन को मजबूत करे । संतोष चौहान के मैनपुरी एवं कानपुर देहात का प्रभारी बनाए जाने पर जनपद के व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई ।





