IMG-20260504-WA0241

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। शहर के कटरा शहाब खां स्थित क़यामगाह(छोटी दरगाह शरीफ)हज़रत हाजी मज़हर अली शाह’शाद’वारसी में उर्स के दूसरे दिन सोमवार को सुबह बाद नमाज़ फज्र कुरआन ख्वानी के बाद महफिले सिमा हुई जिसमें बाहर जनपद से आये कब्बालों ने एक से बढ़कर एक सरकार वारिसे पाक की शान में शानदार कलाम पेश कर ख़ूब वाह-वाही लूटी,मेहफ़िल में बैठे लोगों ने ख़ुश होकर ख़ूब नज़राने भी दिये।बाद मेहफिल के सुबह 11:47 बजे हज़रत हाजी मज़हर अली शाह शाद वारसी का कुल शरीफ हुआ जिसमे आपके मुरीदों अथवा आपके चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा।इस मौके पर लोगों ने हाथ उठाकर सभी के हक़ में दुआयें की और मन्नत भी मांगी।कुल शरीफ के बाद हसीन अहमद खान वारसी आनरेरी सदर,सेक्रेटरी दिलशाद अली वारसी,उमर वारसी,रियाज़ वारसी,शकील वारसी,वशीर वारसी,गुलाम वारसी,आरिफ वारसी,शाहिद जमाल वारसी,अमन वारसी,सूफी अब्दुल सत्तार,हबीब वारसी,चमन वारसी,शकील वारसी आदि काफी संख्या में लोगों ने हाज़री देकर चादर पोशी कर दुआए मांगी।कुल शरीफ के समय बुज़ुर्ग एहरामपोश मेहबूब शाह वारसी,लताफत शाह वारसी आदि की भी ख़ास मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *