IMG-20260508-WA0301

राष्ट्र पटल संवाद

सैफई (इटावा)। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के श्वसन रोग विभाग द्वारा विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं आम जनमानस को अस्थमा रोग के कारण, बचाव एवं प्रभावी उपचार के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में डीन प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार एवं रजिस्ट्रार श्री दीपक वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार गुप्ता, प्रो. (डॉ.) आदित्य कुमार गौतम, डॉ. सोमनाथ भट्टाचार्य, डॉ. नम्रता सहित रेजिडेंट डॉक्टर्स एवं अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों की भी सहभागिता रही।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा कि चिकित्सा संबंधी जानकारी को आमजन तक सरल एवं सहज भाषा में पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की कि वे लोगों को बीमारी, उसके लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में आम बोलचाल की भाषा में जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक लोग सही जानकारी प्राप्त कर समय रहते उपचार ले सकें। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही अस्थमा जैसी बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार ने अपने व्याख्यान में बताया कि भारत में बड़ी संख्या में लोग अस्थमा से प्रभावित हैं। प्रदूषण, धूम्रपान एवं बदलती जीवनशैली इसके प्रमुख कारण हैं। उन्होंने नियमित दवा सेवन, इनहेलर के सही उपयोग एवं समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श को अस्थमा प्रबंधन के लिए आवश्यक बताया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन को अत्यंत सफल, शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक बताया गया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में श्वसन रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *