
विकसित भारत युवा संसद में छात्रा इरम वरिसी ने बजट पर दिया संभाषण
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में तीन दिवसीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें इटावा के पंचायत राज राजकीय महिला स्नोतकोत्तर महाविद्यालय की एमए समाजशास्त्र के चौथे सेमेस्टर की छात्रा इरम वरिसी ने हिस्सा लिया। इरम वारिसी ने वित्त मंत्री की ओर से प्रस्तुत आम बजट 2026 पर अपने विचार साझा किए,उन्होंने इस बजट को युवाओं का बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं के सपनों को पंख पंख ही नहीं देगा बल्कि उड़ान देने में सहायक होगा। उन्होंने बजट में नवाचार को बढ़ावा देने और युवा केंद्रित होने की विशेष रूप से व्याख्या की। इरम वारिसी को इटावा से भाग लेने वाले पांच प्रतिभागियों में से एक थी।
इरम वारिसी को इस तीन दिवसीय आयोजन में विधानसभा में रहने का अवसर मिला। उन्होंने दूसरे दिन अपना संभाषण दिया। अपने वक्तव्य में उन्होंने इस आयोजन को एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
विधानसभा सत्र का उदघाटन सभापति सतीश महाना और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया। सत्र की कार्रवाई में भाग लेने के बाद इटावा लौटने पर इरम वारसी का भव्य स्वागत किया गया। इरम ने कहा कि ऐसे आयोजन हमें अपने प्रदेश और देश से जोड़ते हैं इसके अलावा संसदीय प्रक्रिया से भी परिचित कराते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर श्यामपाल सिंह व प्रोफेसर श्याम पाल सिंह ने इस अवसर को महाविद्यालय के लिए गौरव शाली बताया।





