September 12, 2026
IMG-20260512-WA0290

विद्यालयों में योग शिविर का आयोजन, बच्चों को मिला स्वस्थ जीवन का संदेश

राष्ट्र पटल संवाद

औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशानुसार 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन की तैयारी के तहत योग वैलनेस सेंटर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय दिबियापुर के प्रभारी योग प्रशिक्षक एवं प्राकृतिक चिकित्सक शशिराज सेठ व योग सहायक उत्कर्ष सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय बरमूपुर औरैया में एक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शशिराज सेठ ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और जीवन को संतुलित ढंग से जीने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
शिविर के दौरान उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास—शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन भी शांत और एकाग्र रहता है, जिससे पढ़ाई और दैनिक जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने प्राणायाम एवं ध्यान के नियमित अभ्यास पर बल दिया प्राणायाम बच्चों के लिए एक सरल और प्रभावी अभ्यास है, जो उनके मन को शांत, स्थिर और एकाग्र बनाता है। नियमित प्राणायाम से बच्चों में धैर्य बढ़ता है और क्रोध पर नियंत्रण आता है। यह न केवल मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बच्चों को विभिन्न योगासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहेl क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधांशु दीक्षित के भी योग दिवस का प्रचार प्रसार करने कि अपील की है, जिससे कि लोग जागरूक होकर योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। विद्यालय की प्रधानाचार्य अलका सिंह, कल्पना मिश्रा, रीतू पोरवाल, रजनी, सपना, दीक्षा, निर्मला आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *