September 12, 2026
IMG-20260512-WA0291

राष्ट्र पटल संवाद 

जसवंतनगर (इटावा)। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जसवंतनगर की महिला इकाई का विस्तार महिला अध्यक्ष रानी बघेल द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम एवं महिला जिला उपाध्यक्ष रोशनी वर्मा मौजूद रहीं।

नई कार्यकारिणी में मंजू, विनीता एवं प्रिया को महामंत्री, प्रीति को कोषाध्यक्ष तथा सीमा गुप्ता, शारदा और खुशबू को संगठन मंत्री बनाया गया। वहीं उमेश चौहान और कमलेश पाल को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश चौहान ने कहा कि व्यापार मंडल लगातार मजबूत हो रहा है तथा छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन का विस्तार जरूरी है। कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय व्यापारियों ने पदाधिकारियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *