
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने ग्रामीण आशाओं के चयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि चयन प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। जसवंतनगर में 44,, महेवा में 31 में के सापेक्ष 7 का चयन, बसरेहर में 18, भरथना में 16, बढ़पुरा में 38, ताखा में 15, चकरनगर में 10 तथा सैफई में 28 आशाओं का चयन शेष है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण मानव शक्ति हैं, इसलिए चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराई जाए।
परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि सुनिश्चित की जाए तथा एफ0एस0टी में शून्य स्थिति न रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी स्थानों पर इंजेक्शन एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम पर विशेष फोकस रखा जाए।
सभी ब्लॉकों में मदवार मासिक डेटा रिपोर्ट की समीक्षा में ताखा 57.39 प्रतिशत, सैफई 70.80 प्रतिशत, भरथना 72.22 प्रतिशत, जसवंतनगर 71.45 प्रतिशत, बढ़पुरा 79.34 प्रतिशत तथा बसरेहर 76.33 प्रतिशत प्रगति पाई गई, जबकि विभागीय लक्ष्य 95 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को संयुक्त प्रयास कर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।
टीबी नोटिफिकेशन की समीक्षा में जनपद की कुल प्रगति 81.85 प्रतिशत पाई गई। जिलाधिकारी ने गांवों से अधिक से अधिक सैंपल एकत्र कर लैब भेजने एवं अभियान चलाकर टीबी नोटिफिकेशन बढ़ाने के निर्देश दिए। एन0क्यू0ए0एस मूल्यांकन 2026 की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कमियों को शीघ्र पूर्ण कर मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वर्तमान में 34 इकाइयां संतोषजनक पाई गई हैं।
उक्त बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बृजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) परितोष शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला) अनिल कुमार सहित समस्त संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।





