राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा के अभिनव वर्मा ने आज घोषित हुये सीबीएसई की 12वीं कक्षा के परिणाम में 98.6% अंकों के साथ इटावा जनपद में टॉप किया है।

अभिनव वर्मा ने Accountancy, Business Studies और Painting में 100%, Political Science और History में 99% अंक प्राप्त किये हैं I अभिनव वर्मा के पिता नवीन वर्मा की हेंवरा में सर्राफा की दुकान है और माँ प्रतिमा वर्मा ग्रहणी हैं।

अभिनव ने जनपद टॉप कर अपने माता-पिता के साथ अपने विद्यालय दिल्ली पब्लिक स्कूल और अपने गुरुजनों का भी नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *