WhatsApp Image 2026-05-17 at 12.27.19 AM

20 मई को आयोजित होगा “गौरैया भूषण सम्मान समारोह 2026”

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। ईको विंग्स फाउंडेशन के तत्वावधान में “गौरैया भूषण सम्मान समारोह 2026” का आयोजन 20 मई 2026 को डी.आर. कृष्णा पैलेस, इटावा में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों एवं विभिन्न जनपदों से प्रकृति एवं पक्षी संरक्षण से जुड़े शिक्षक, पर्यावरण प्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौरैया एवं अन्य पक्षियों के संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना है। आयोजन में शामिल होने वाले कई शिक्षक एवं प्रकृति प्रेमी “गौरैया लेडी ऑफ इटावा” के नाम से प्रसिद्ध डॉ. सुनीता यादव से प्रेरित होकर अपने-अपने क्षेत्रों में गौरैया संरक्षण अभियान चला रहे हैं। डॉ. सुनीता यादव विशेष रूप से गौरैया एवं कौवा संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं। उनके अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप इटावा जनपद में अब गौरैया पुनः झुंड के रूप में दिखाई देने लगी है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रांत कुमार शुक्ल उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लायन सफारी के डायरेक्टर डॉ. अनिल पटेल तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कृत पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अजंट सिंह यादव करेंगे।
आयोजकों के अनुसार इस प्रकार के जागरूकता अभियानों से समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई चेतना उत्पन्न होगी तथा गौरैया का पुनर्वास घर-घर तक संभव हो सकेगा। कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ अतिथियों को प्रशस्ति पत्र के साथ डॉ. सुनीता यादव द्वारा हस्तनिर्मित सुंदर घोंसले स्मृति-चिन्ह के रूप में भेंट किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *