September 12, 2026
WhatsApp Image 2026-05-16 at 8.14.23 PM

नगर पालिका पहुंचने पर सभासदों ने किया स्वागत

राष्ट्र पटल संवाद

औरैया । सदर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने प्रधान मंत्री द्वारा ईरान व अमेरिका के मध्य हुए तनाव और जलमार्ग को बाधित करने के चलते उपजे आयात निर्यात के संकट को ध्यान में रखकर प्रधान मंत्री ने जिस तरह ईंधन की खपत रोकने की लोगो से अपील की उसको आत्म सात कर संबंधित लोग प्रयास कर रहे है इसका नमूना दिखा भी रहा है। औरैया सदर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जब ई रिक्शा से कार्यालय पहुंचे तो सभासदों एवं कर्मचारियों ने उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने सभी लोगों से अपील की है कि हमें सुविधाओं को कम करके देश में उत्पन्न ईंधन संकट को समझते हुए एक दिन शुक्रवार को नो व्हीकल उपयोग के फार्मूले अपनाकर ऊर्जा संकट को बढ़ने से रोकना होगा।इससे ईंधन खपत में कमी आएगी और आयात हो रहे कच्चे तेल में कमी से विदेश मुद्रा भंडार में गिरावट से बचा जा सकता है। उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से उनके साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *