राष्ट्र पटल संवाद
इकदिल (इटावा)। परशुराम सेवा समिति उ. प्र. ने भीषण गर्मी को देखते हुए जीवन बड़ा अनमोल है और जल ही जीवन है को ध्यान में रखकर बेजुबान बेसहारा जानबरों व पशु-पक्षियों के लिए जिले भर में इकदिल कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह जल भरकर पात्र (नांद) रखवायेगी l परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए परशुराम सेवा समिति की कोर कमेटी ने जगह-जगह जल पात्र रखवाने का निर्णय किया है l
परशुराम सेवा समिति का लक्ष्य है कि भीषण गर्मी में बेजुबान जानवरों व पशु पक्षियों को निजात दिलाने के लिए उनके पेयजल की व्यवस्था की जाएगी l प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सम्राट ne आगे बताया कि जिले भर में जल पात्र रखने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। पिछले वर्ष भी समिति द्वारा इकदिल नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह जलपात्र रखवाये गये थे l
इस मौके पर कोर कमेटी में संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी, कृष्ण मोहन अग्निहोत्री, प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्रदेव दुबे, गोपालजी मिश्रा, मुकेश दीक्षित, मनोज चौधरी बंटी, राहुल प्रकाश दीक्षित, रोहित चौधरी, अनुपम तिवारी, शिवम शुक्ला, अंशुल पाण्डेय, आशुतोष त्रिपाठी, राज तिवारी, नगर अध्यक्ष गोपाल मिश्रा आदि शामिल हैं l






