
राष्ट्र पटल संवाद
बकेवर (इटावा)। कस्बा बकेवर से गांव लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को आज तेज रफ्तार ईको वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से उपचार के लिए 50 शैया अस्पताल बकेवर भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम सारंगपुरा निवासी नीरज कुमार बुधवार दोपहर अपने पिता श्रीचंद्र को बाइक पर बैठाकर कस्बा बकेवर से वापस गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कस्बा लखना स्थित मानसी गेस्ट हाउस के सामने पहुंची, तभी बकेवर की ओर से तेज गति से आ रहे ईको कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही लखना चौकी इंचार्ज अंकित पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को 50 शैया अस्पताल बकेवर भिजवाया
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ईको वाहन को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है।






