IMG-20260521-WA0448

संगोष्ठी आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

राष्ट्र पटल संवाद

इटावा। स्व०राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर ज़िला अध्यक्ष कांग्रेस आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में डॉ० भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कई कांग्रेसियों ने रक्तदान कर रक्तदान के महत्व को बताया।

संचार क्रांति के जनक, ग्रामीण विकास के पुरोधा, पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. राजीव गाँधी की 35वीं पुण्यतिथि पर ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा डॉ ०भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता खून देने से कमजोएरी आती यह मात्र एक भ्रांति है तथा यह किसी के जीवन को बचाकर उसे नया जीवन दान दे सकता है। रक्तदान महा दान है। इसलिए नवयुवकों को आगे आकर रक्तदान में भाग लेना चाहिए। शिविर में विष्णुकांत मिश्रा, अंबुज त्रिपाठी, मानसी दीक्षित, गुंजन दीक्षित, अमन तिवारी आदि ने रक्तदान किया तथा क़रीब एक दर्ज़न लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। रक्तदान शिविर में उपस्थित पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पी.सी.सी.सदस्य अरुण यादव, प्रशांत तिवारी, जिला प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी, प्रदीप द्विवेदी, पंकज यादव, रुद्रांश यादव आदि के साथ- साथ जिला अस्पताल की डॉक्टर्स टीम पैथोलॉजिस्ट डॉ०नीतू द्विवेदी, डॉ० नवनीत कुमार, सरफ़राज़ अहमद, दीपक कुमार का भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर समस्त ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा आभार व्यक्त करते हुए भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *