
राष्ट्र पटल संवाद
इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने व्यापार मंडल के जिला कार्यालय नुमाइश चौराहा इटावा पर जिले के प्रमुख व्यापारियों की समस्याएं सुनी l
उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा l इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान सहित सभी पदाधिकारियों प्रदेश अध्यक्ष श्री कंछल का जोरदार स्वागत किया l श्री कंछल ने कहा कि वर्तमान समय में देश का व्यापारी सबसे अधिक राजस्व देने के बाद भी सबसे ज्यादा उत्पीड़न का शिकार हो रहा है l आज व्यापारी सरकारी सुविधाओं से वंचित है l
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेयी ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष इटावा शहर की समस्याओं को रखा l जिला उपाध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने इकदिल के व्यापारियों की समस्याओं को रखा और साप्ताहिक बंदी दिवस का पालन करवाये जाने की मांग की l
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एम पी सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिलाउपाध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया, शिव कुमार सिंह संजू चौहान, शरद बाजपेयी, डॉ. सुशील सम्राट, उमेश वर्मा, बीना चौहान, सुनीता कुशवाहा बृजेश कुमार शर्मा, रमेश चन्द्र यादव, चन्द्र मोहन राजावत, हरेंद्र भदौरिया, शकील अहमद, अभिलाख सिंह गौर, ज्योति जौहरी, मालती दुबे, आरती वर्मा, अनुपम गौतम, सुनीता श्रीवास्तव, रामदत शर्मा, गगन पोरवाल, पुण्डरीक अग्निहोत्री आदि व्यापारी उपस्थित थे l






