IMG-20260523-WA0425

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हनुमान मिश्रा ने लस्सी पिलाकर तुड़वाया अनशन

राष्ट्र पटल संवाद 

इटावा। नया कनेक्शन न मिलने और बिजली विभाग के अधिकारियों के उत्पीड़न एवं उपेक्षा से व्यथित होकर बिजली विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध शनिवार को आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेसी नेता वाचस्पति द्विवेदी का आमरण अनशन शाम होते-होते टूट गया। बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हनुमान मिश्रा ने लस्सी पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।

अनशन पर बैठे जिला प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वह इस जानलेवा गर्मी में वह और उनका परिवार पिछले डेढ़ महीने से बिना बिजली के अंधेरे में अपना जीवन व्यतीत को मजबूर है।बिजली का नया कनेक्शन लेने के लिए वह लगातार बिजली विभाग के चक्कर काट रहे थे। किंतु विभागीय अधिकारियों ने उनकी किसी बात को नहीं सुना उन्होंने अपनी व्यथा अधीक्षण अभियंता राहुल देव, कार्यकारी अभियंता हनुमान मिश्रा, एसडीओ और जूनियर इंजीनियर सभी से कही लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनकी परेशानी को गंभीरता से नहीं लिया।भीषण गर्मी की मार झेल रहे और बिजली अधिकारियों द्वारा लगातार उपेक्षा का शिकार होने से कुपित कांग्रेसी नेता वाचस्पति द्विवेदी इस उत्पीड़न से तंग आकर अपने कांग्रेसी पदाधिकारीयों के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए। सारा दिन भूख हड़ताल पर बैठे रहने के उपरांत शाम को अधीक्षण अभियंता राहुल देव और कार्यकारी अभियंता हनुमान मिश्रा ने उनके पिता द्वारा कराए गए पुराने कनेक्शन की बकाया धनराशि के भुगतान के साथ नया कनेक्शन देने पर अपनी सहमति जताते हुए उन्हें लस्सी पिलाकर उनके अनशन को ख़त्म करवाया।साथ ही साथ शीघ्रातिशीघ्र कनेक्शन दिलाने का भरोसा दिलाया।

अनशन पर बैठने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित,पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव,पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे,प्रशांत तिवारी,अरुण यादव, अम्बुज त्रिपाठी,अनूप परमार, सुमन लता उपाध्याय,अवनीश वर्मा, सरवर अली,आसिफ जादरान,अंसार अहमद,तेजस्व शुक्ला एवं हरी दिवाकर आदि सहित भारी संख्या में कांग्रेस जनों के साथ-साथ व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दिक्षित एवं अनंत अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *